Social Media Regulation: क्या अब सोशल मीडिया पर Controversial Posts अपलोड होने से पहले ही रोके जाएंगे?

Social Media Regulation: झूठी खबरों, अपमानजनक वीडियो और भड़काऊ पोस्ट से परेशान लोग अक्सर सवाल करते हैं कि सोशल मीडिया पर इतनी आज़ादी आखिर क्यों है। इसी चिंता को ध्यान में रखते हुए सुप्रीम कोर्ट ने अब Social Media Regulation पर कड़ा रुख अपनाया है। अदालत ने कहा है कि सोशल मीडिया, ओटीटी और डिजिटल प्लेटफॉर्म पर फैल रहे दुष्प्रचार और अश्लील सामग्री को रोकने के लिए एक न्यूट्रल और ऑटोनॉमस बॉडी बनाई जानी चाहिए। यह टिप्पणी उस मामले की सुनवाई के दौरान आई, जिसमें एक YouTuber ने माता-पिता के बारे में अपमानजनक और अश्लील टिप्पणियाँ की थीं, जिसके बाद उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई थी।

मौजूदा सिस्टम क्यों कमजोर? सुप्रीम कोर्ट ने बताईं तीन बड़ी बातें

सुनवाई के दौरान अदालत ने साफ कहा कि भारत में Social Media Regulation की जो व्यवस्था अभी है, वह प्रभावी साबित नहीं हो रही।

पहली बात— सोशल मीडिया कंपनियों का सेल्फ रेगुलेशन मॉडल पर्याप्त नहीं है। इससे गलत कंटेंट को रोकने का कोई पुख्ता ढांचा तैयार नहीं हो पाता।

दूसरी बात— कोई भी आपत्तिजनक वीडियो अगर एक बार अपलोड हो जाए, तो कुछ ही मिनटों में वायरल हो जाता है। बाद में उसे हटाने का कोई फायदा नहीं होता क्योंकि नुकसान हो चुका होता है। इसी वजह से सुप्रीम कोर्ट ने सुझाव दिया कि Social Media Regulation में अब प्री-स्क्रीनिंग का प्रावधान होना चाहिए, यानी कंटेंट पब्लिक होने से पहले उसकी जांच हो।

तीसरी बात— ओटीटी प्लेटफॉर्म और YouTube पर जो डिस्क्लेमर दिखाए जाते हैं, वे असरदार नहीं होते। कुछ सेकंड की चेतावनी से दर्शक कुछ समझ नहीं पाते और प्लेटफॉर्म इसे केवल औपचारिकता की तरह इस्तेमाल करते हैं।

वायरल झूठ और देश विरोधी नैरेटिव: सबसे बड़ी चिंता क्यों?

पिछले कुछ समय में कई मामलों में पता चला कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर हजारों अकाउंट भारत विरोधी कंटेंट फैला रहे हैं। इनमें से कई नकली अकाउंट भारत की तस्वीर लगाकर पाकिस्तान से ऑपरेट किए जा रहे हैं। वहीं कुछ असली भारतीय अकाउंट वीपीएन के जरिए विदेशों से चलाए जा रहे हैं। इस तरह की गतिविधियों ने Social Media Regulation को लेकर गंभीर चिंता बढ़ा दी है। सुप्रीम कोर्ट ने भी कहा कि आज किसी भी राष्ट्र विरोधी पोस्ट को वायरल होने में सिर्फ कुछ मिनट लगते हैं। जब तक सरकार या अदालत कोई कार्रवाई करे, नुकसान हो चुका होता है। इसलिए Social Media Regulation सिर्फ जरूरत नहीं, बल्कि समय की मांग बन चुका है।

अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता बनाम जिम्मेदारी

अदालत ने कहा कि कोई भी अधिकार या स्वतंत्रता पूर्ण नहीं होती। अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता जरूरी है, लेकिन असीमित नहीं हो सकती। अगर सोशल मीडिया पर बिना रोकटोक के गलत जानकारी, भड़काऊ बयान या देश विरोधी कंटेंट फैलता रहे, तो इसका असर सीधा समाज और राष्ट्र पर पड़ता है। इसलिए Social Media Regulation का उद्देश्य स्वतंत्रता को खत्म करना नहीं, बल्कि उसे सुरक्षित और जिम्मेदार बनाना है। अदालत ने साफ कहा कि अधिकार तभी तक सुरक्षित हैं जब तक राष्ट्र सुरक्षित है। अगर सोशल मीडिया का दुरुपयोग बढ़ता गया, तो उसका असर लोकतांत्रिक ढांचे पर पड़ेगा।

क्या अब कंटेंट अपलोड से पहले होगी जांच?

सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणियों से यह साफ है कि सोशल मीडिया को लेकर देश में जल्द ही बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। एक ऐसी व्यवस्था बनाने की बात की जा रही है जो कंटेंट को अपलोड होने से पहले जांचे। यह Social Media Regulation का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा बन सकता है। अगर ऐसा होता है, तो फेक न्यूज, अफवाहों और अश्लील कंटेंट की वायरल स्पीड पर काफी हद तक रोक लग सकती है।

अगला कदम क्या हो सकता है?

अब नजर इस बात पर है कि सरकार और संबंधित संस्थाएं सुप्रीम कोर्ट के सुझावों पर क्या कदम उठाती हैं। क्या वास्तव में एक स्वतंत्र बॉडी बनाई जाएगी? क्या सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स को कंटेंट की स्क्रीनिंग अनिवार्य करनी होगी? और सबसे बड़ा सवाल— क्या Social Media Regulation आने वाले समय में इंटरनेट पर जिम्मेदारी बढ़ाने का माध्यम बनेगा या इसे सेंसरशिप के रूप में देखा जाएगा?

यह बहस अभी जारी है, लेकिन इतना साफ है कि डिजिटल दौर में Social Media Regulation अब एक केंद्रीय मुद्दा बन चुका है। सुप्रीम कोर्ट के बयान ने इस चर्चा को और तेज कर दिया है।

Leave a Comment