Afghanistan Pakistan War: रातों-रात 8 पोस्ट पर कब्जा, सीमा पर बढ़ी टकराव की आग, क्या बड़ा संदेश है इस कार्रवाई के पीछे?

Afghanistan Pakistan War एक बार फिर सुर्खियों में है। अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा पर तनाव ने अचानक गंभीर रूप ले लिया है। देर रात हुई कार्रवाई में अफगानिस्तान की तालिबान सरकार की सेना ने कथित तौर पर पाकिस्तान की सीमा में घुसकर आठ सैन्य चौकियों पर कब्जा कर लिया। इस घटनाक्रम के बाद पूरे क्षेत्र में हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं और दोनों देशों के बीच रिश्तों को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया है कि सोमवार देर रात से मंगलवार तड़के तक अफगान बलों ने डूरंड लाइन पार की और पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया। मंत्रालय के डिप्टी प्रवक्ता सिद्दीकुल्लाह नुसरत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अब तक आठ पाकिस्तानी सैन्य पोस्ट पर नियंत्रण स्थापित कर लिया गया है। Afghanistan Pakistan War के इस ताजा घटनाक्रम ने दोनों देशों के बीच पहले से चल रहे तनाव को और बढ़ा दिया है।

किन-किन इलाकों में हुई कार्रवाई?

बताया गया है कि पांच पोस्ट कंधार में, दो खोस्त में और एक ज़ाबुल में कब्जे में ली गईं। स्पिन बोलदक (कंधार प्रांत) में अफगान सैनिकों ने सीमा पार कर तीन पाकिस्तानी सैन्य चौकियों पर नियंत्रण कर लिया। यह इलाका लंबे समय से दोनों देशों के बीच संवेदनशील माना जाता रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, इन झड़पों में तीन पाकिस्तानी सैनिकों की मौत हुई है, जबकि एक सैनिक को जिंदा पकड़ लिया गया। हालांकि इन दावों की स्वतंत्र पुष्टि फिलहाल नहीं हो पाई है। Afghanistan Pakistan War की ताजा स्थिति को लेकर दोनों तरफ से बयान आ रहे हैं, लेकिन जमीनी हालात अभी भी पूरी तरह साफ नहीं हैं।

Also read

Pakistan Violence After Ali Khamenei Death News: अमेरिकी दूतावास पर हमला, 20 से ज्यादा की मौत, बढ़ता तनाव

Pakistan players fined 50 lakh: T20 World Cup Failure के बाद PCB का सख्त फैसला, खिलाड़ियों पर गिरी गाज

Shaheen Afridi पर भड़के Shahid Afridi: Pakistan T20 WC exit के बाद दामाद को लगाई फटकार, बोले– ‘कितनी बार समझाया’

ड्रोन गिराने का दावा

अफगान सैन्य सूत्रों का कहना है कि तालिबान के नेतृत्व वाली सेना ने पाकिस्तान के चार ड्रोन भी मार गिराए हैं। इनमें से एक ड्रोन ज़ाबुल प्रांत के शमुलजई जिले में गिराया गया, जब वह कथित तौर पर किसी लक्ष्य की ओर बढ़ रहा था। एक अन्य ड्रोन कंधार में सोमवार को गिराए जाने की बात कही गई है।

अगर ये दावे सही साबित होते हैं तो Afghanistan Pakistan War में हवाई गतिविधियां भी बढ़ती दिख रही हैं। सीमा पार ड्रोन की मौजूदगी न%8