India vs Pakistan Asia Cup 2025: मैच से पहले टीम इंडिया और पाकिस्तान ने कैसे की तैयारी? जानें ड्रेसिंग रूम का माहौल

India vs Pakistan Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान का मैच किसी भी टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा का विषय रहता है। एशिया कप 2025 में भी यही हाल है। इस बार मुकाबला सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है, बल्कि हाल की घटनाओं ने इसे और भी संवेदनशील बना दिया है। ऐसे माहौल में दोनों टीमों की तैयारी और खिलाड़ियों की मानसिक स्थिति पर सभी की नज़रें हैं।

टीम इंडिया के कैंप में चर्चा का माहौल

भारत की तरफ़ से India vs Pakistan Asia Cup 2025 से पहले मीडिया से बातचीत करने पहुंचे असिस्टेंट कोच रयान टेन डोशाटे। नीदरलैंड्स के पूर्व ऑलराउंडर और पिछले एक साल से भारतीय कोचिंग सेट-अप का हिस्सा रहे टेन डोशाटे को इस बार क्रिकेट से ज़्यादा राजनीतिक सवालों का सामना करना पड़ा।

उन्होंने साफ कहा कि हालात और भावनाएं खिलाड़ियों के ज़ेहन में ज़रूर होंगी, लेकिन मैदान पर उतरते वक्त टीम को पूरी तरह प्रोफेशनल रहना होगा।

टेन डोशाटे ने कहा -“यह कुछ ऐसा है जिस पर हमने टीम मीटिंग में भी बात की है। हम जानते हैं कि फैंस की भावनाएं क्या हैं, लेकिन खिलाड़ियों का काम है अपने देश के लिए पूरी ईमानदारी से खेलना”

गौतम गंभीर, जो इस समय टीम इंडिया के हेड कोच हैं, उन्होंने भी ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से यही कहा है कि वे “कंट्रोल से बाहर की चीज़ों की चिंता न करें और मैदान पर जाते वक्त पूरी तरह फोकस्ड रहें।”

खिलाड़ियों पर दबाव, लेकिन फोकस खेल पर

India vs Pakistan Asia Cup 2025 मैच में खिलाड़ियों पर हमेशा अतिरिक्त दबाव रहता है। इस बार राजनीतिक माहौल ने इसे और भी बढ़ा दिया है। सवाल ये भी उठे कि क्या खिलाड़ी मैदान को विरोध प्रदर्शन का ज़रिया बनाएंगे। टेन डोशाटे ने इन सवालों का जवाब बड़े संभलकर दिया और किसी तरह की टिप्पणी से बचते हुए कहा कि टीम का मकसद सिर्फ़ अच्छा क्रिकेट खेलना है।

उन्होंने अंत में यह भी कहा कि रविवार को टीम इंडिया का खेल ही दिखाएगा कि खिलाड़ी अपने देश के लिए कितनी भावनाओं से खेल रहे हैं।

पाकिस्तान ने अपनाई अलग रणनीति

India vs Pakistan Asia Cup 2025 मैच से पहले जहां भारत ने मीडिया के सामने अपने असिस्टेंट कोच को भेजा, वहीं पाकिस्तान ने बिल्कुल अलग तरीका अपनाया। उन्होंने सामने भेजा अपनी टीम के युवा बल्लेबाज़ सईम अय्यूब को। 23 साल के अय्यूब का अंदाज़ बेहद सहज और बेफिक्र नज़र आया।

जब उनसे भारत के खिलाफ हाल के नाकाम प्रदर्शन पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने सिर्फ़ इतना कहा — “पास्ट इज़ पास्ट।” यानी बीती बातों को पीछे छोड़कर टीम अब आगे देख रही है।

पाकिस्तान की टीम ने आखिरी बार भारत को अक्टूबर 2021 में हराया था। उस मैच में बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान ने भारत को 10 विकेट से मात दी थी। उसके बाद से पाकिस्तान को हर बार हार का सामना करना पड़ा है।

अय्यूब का हल्का-फुल्का अंदाज़

दिलचस्प बात यह रही कि India vs Pakistan Asia Cup 2025 मैच से पहले सईम अय्यूब ने पत्रकारों के मुश्किल सवालों को भी मज़ाकिया अंदाज़ में टाल दिया। जब उनसे पूछा गया कि पिछली बार भारत-पाकिस्तान मैच में बेंच पर बैठे होने का अनुभव कैसा था, तो उन्होंने हंसते हुए कहा कि उन्हें याद ही नहीं।

“आपने अगर ये सवाल पिछले साल किया होता तो शायद मैं बेहतर जवाब दे पाता,” उन्होंने मजाक में कहा।

फॉर्म को लेकर भी अय्यूब पर सवाल उठे। मई से अब तक खेले गए 15 टी20 पारियों में उन्होंने सिर्फ़ चार बार 40 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। हाल ही में यूएई में हुए ट्राई-नेशन सीरीज़ में भी उनका बल्ला ज्यादा नहीं चला। इस पर उन्होंने कहा कि टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं और हर मैच में एक ही खिलाड़ी से उम्मीद नहीं की जा सकती।

अय्यूब ने कहा -“हम सब कोशिश करते हैं कि अलग-अलग मैच में कोई न कोई आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभाए। नतीजा हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन मेहनत ज़रूर होती है” 

‘सिर्फ़ एक और मैच’

जब उनसे पूछा गया कि भारत-पाकिस्तान का मैच कितना बड़ा होता है और क्या इससे दबाव महसूस होता है, तो उन्होंने सीधा जवाब दिया — “ये हमारे लिए सिर्फ़ एक और मैच है।”उन्होंने माना कि बाहर से लोग इसे बड़ा बना देते हैं, लेकिन खिलाड़ियों की कोशिश रहती है कि वे इसे एक सामान्य मैच की तरह लें और प्रदर्शन पर ध्यान दें।

मुकाबले का असली रंग

दोनों टीमों की तैयारियों से साफ है कि इस बार India vs Pakistan Asia Cup 2025 मैच मैदान से बाहर की वजहों से और भी ज्यादा चर्चा में रहेगा। भारत जहां अपने खिलाड़ियों को प्रोफेशनल बनाए रखने पर ज़ोर दे रहा है, वहीं पाकिस्तान ने दबाव को हल्के में लेने की रणनीति चुनी है।

नई कप्तानी और कोचिंग स्टाफ के साथ पाकिस्तान टीम अपनी हार की लकीर को बदलने के इरादे से उतरेगी। वहीं भारत चाहेगा कि जीत के साथ-साथ वो अपने फैंस की उम्मीदों पर भी खरा उतरे।

आखिरकार, ये सिर्फ़ दो टीमों का मुकाबला नहीं है। यह उन करोड़ों दर्शकों की भावनाओं से भी जुड़ा है, जो टीवी स्क्रीन और स्टेडियम में बैठकर हर बॉल पर नज़रें टिकाए रहते हैं।रविवार को मैदान पर क्या होगा, ये तो वक्त बताएगा। लेकिन इतना तय है कि India vs Pakistan Asia Cup 2025 का यह मैच दोनों देशों के क्रिकेट फैंस के लिए खास रहने वाला है।

Leave a Comment